आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 12:07

आँखों को तेज करने वाले आर्युवेदिक नुस्खे-

आंवले का रस

सर्दियों में मिलने वाला आंवला हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके प्रतिदिन सेवन करने से आँखें तेज होती है और रेटिना अच्छे से काम करती है । इसलिए आप को हर रोज़ सुबह आंवले का रस पीना चाहिए।

गाय का धी

अगर आपको लगता है कि आपकी आँखें कमजोर हो रही है और आप घरेलू नुस्खे अपनाने के बारे में सोच रहे हो तो गाय का घी अक्सीर इलाज है। गाय का घी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है। इसलिए हर रोज़ आपको अपनी आँखों पर घी से हल्की मालिश करनी चाहिए।

भिगोए हुए बादाम

रात भर पानी में भिगो कर रखे हुए बादाम स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक है ही पर आँखों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस लिए अगर आप अपनी आँखों को स्वस्थ रखना चाहते है तो रात को भिगोए हुए बादाम को सुबह पीसकर पानी में मिलाकर पी जाएं। इस के साथ अगर आप किशमिश और अंजीर भी भीगोकर खाइए क्योंकि वह आंखो की रोशनी तेज करने वाले खाद्यपदार्थ माने जाते है।

इसके अलावा सौंफ और मिश्री हमारे शरीर के लिए बेहद ठंडी होती है इसलिए अगर आप बादाम के साथ सौंफ और मिश्री को मिलाकर उसका पाउडर बना लें और उसे हर रोज़ रात को गरम दूध में मिलाकर पीएंगे तो आँखों की रोशनी तेज करने में मदद मिलेगी।

सौंफ

सौंफ हमारे शरीर को ठंडक तो देती ही है, साथ ही उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी आँखों की रोशनी को बरकरार रखने में मदद करते है। इस लिए आप सौंफ का शरबत पी सकते है या फिर दूध में एक चम्मच सौंफ पाउडर मिलाकर पीने से आँखों को काफी फायदा होता है।

नियमित व्यायाम करें

जैसे विविध शारीरिक व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वैसे ही आँखों के कुछ व्यायाम है जिससे करने से आँखें ज्यादा लचीली बनती है और उनमें रक्तप्रवाह बढ़ता है। जिसके कारण आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है। इस लिए दिन में दो बार आँखों का व्यायाम करें। जिसमें अपनी आँखों को बंद करें फिर आँखों को क्लाकवाइज और एन्टीक्लोकवाइज धुमाएं। उसके बाद आँखों को थोड़ा आराम दें और फिर थोड़ी देर आँखें खोले और बंद करें क्योंकि इससे आपकी आँखों को आराम मिलेगा।

त्रिफला

आँखों की रोशनी बढ़ाने का आर्युवेद में एक सटीक इलाज है, “त्रिफला”। त्रिफला का नियमित सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही पर सबसे ज़्यादा वो हमारी आँखों के लिए फायदेमंद है। हर रोज़ सुबह दूध में त्रिफला मिलाकर पीने से हमारी आँखें स्वस्थ रहती है साथ ही आँखों की रोशनी और तेज होती है।

गुलाब जल

गुलाब जल हमारी आँखों को ठंडा रखता है और आँखों को स्वस्थ रखने का बेहद अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है। कोटन को गुलाब जल में भिगों कर आँख पर रखने से आँखों में ठंडक रहती है साथ ही अगर आप गुलाब जलनी कुछ बूंदे आँखों में डालते है तो आँखों का कचरा तो साफ हो जाता है साथ ही आँखों की रोशनी भी तेज होती है।


नजर का चश्मा हटाने के लिए डेली करें ये एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर -

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

पेंसिल से एक्सरसाइज

पेंसिल को हाथ में सीधा खड़ा करके पकड़ें। फिर उसे धीरे-धीरे अपनी आंखों के सामने लाएं और फिर दूर ले जाएं। इस तरीके को रोजाना दिन में 5 से 10 बार आजमाएं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए यह बेहद कारगर तरीका माना जाता है।

पुतलियों को गोल-गोल घुमाएं

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंखों की पुतलियों को घड़ी की सीधी और उल्टी दिशा में गोल-गोल घुमाएं। इस तरीके को दिन में 10 से 15 बार आजमाएं। ऐसा करने से आपकी आंखे स्वस्थ रहेंगी और उनकी रोशनी भी बढ़ेगी।

पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पलकों को 20 से 25 बार जल्दी-जल्दी झपकाएं। आंखों की इस एक्सरसाइज को दिन में एक बार जरूर आजमाएं। ज्यादातर लोग फोन और कंप्यूटर चलाते समय अपनी पलकों को कम झपकाते हैं, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है। पलक झपकाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

रोजाना पानी से धोएं आंखें

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह और शाम आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारना चाहिए। ऐसा करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और उनकी रोशनी भी बढ़ती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info